
नुआपड़ा -१८/९ (सुरेन्द्र तिवारी) खरियार रोड अंचल में सेवा कार्य में अग्रणी रहने वाली संस्था पहल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिन के अवसर पर 17सितम्बर बुधवार को स्थानीय जैन भवन में निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया l जिसमें 200 से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया ।
विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिन के अवसर पर पहल संस्था द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 200 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ निशक्त जन विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, पूर्व सांसद बसंत पंडा, महावीर कोंटीनेन्टल छत्तीसगढ़ प्रान्त अध्यक्ष राजेंद्र जैन, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सोनिया जैन , कंचन बेन रसीकलाल धोलकिया ट्रस्ट अध्यक्ष जय धोलकिया ,सांसद प्रतिनिधि गोल्डी अग्रवाल , प्रेम अग्रवाल उपस्थित रहे l
पहल संस्था के संयोजक राकेश जैन ने बताया की छत्तीसगढ़ रायपुर के इत्सा हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया एवं एम. जी. एम हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से इस निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया । जिन मरीजों को चस्मा की जरुरत पड़ी उन्हें निशुल्क चस्मा प्रदान किया गया । श्री जैन ने बताया की इस निशुल्क नेत्र शिविर में जिन मरीजों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है उनका ऑपरेशन निशुल्क कराया जाएगा इसके लिए किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य कार्ड की अवश्यकता नहीं है ।
निशुल्क नेत्र शिविर के आयोजन को सफल बनाने के लिए राकेश जैन,श्याम केशरवानी, नितिन जैन, गेंदलाल साहू, भोज साहू, नन्द कुमार कलार, राकेश ठाकुर, ह्रदानंद सुना, गजेंद्र सिन्हा, लोकेश यादव, लेखराम साहू, तीरथ साहू,अंकुर जैन, गोलू साहू, अनंत जैन, मूलचंद साहू, घनश्याम जोंजार,काशी माझी, अशोक शाह, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती माया नायक, शेखर चंद्राकर, थानसिंग ठाकुर, देब सिंग पटेल, राखन गौड़, भरत देवांगन,सरोज जगत, रामु गुप्ता सहित अनेक सहयोगी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है ।
मोदीजी के जन्मदिन पर निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन।
"राकेश जैन ने बताया की इस निशुल्क नेत्र शिविर में जिन मरीजों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है उनका ऑपरेशन निशुल्क कराया जाएगा इसके लिए किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य कार्ड की अवश्यकता नहीं है "
126