Home ରାଜ୍ୟ21 जुलाई को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

21 जुलाई को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

by Maraguda Express
0 comments

21 जुलाई को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजननुआपड़ा -१६/७ (सुरेन्द्र तिवारी)अंचल में सेवा कार्य में अग्रणी रहने वाली संस्था पहल द्वारा 21जुलाई सोमवार को स्थानीय साहू समाज भवन में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है l
पहल संस्था के संयोजक राकेश जैन ने बताया की एम. जी. एम हॉस्पिटल रायपुर एवं जिला साहू समाज के सहयोग से इस निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है l नेत्र शिविर में जाँच के बाद मोतियाबिंद के लिए चयनित आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का MGM हॉस्पिटल रायपुर में ऑपरेशन किया जाएगा l जिन मरीजों को चस्मा की जरुरत होगी उन्हें निशुल्क चस्मा एवं दवा प्रदान की जाएगी l श्री जैन ने बताया की इस निशुल्क नेत्र शिविर में जिन मरीजों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है उनका ऑपरेशन निशुल्क कराया जाएगा इसके लिए किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य कार्ड की अवश्यकता नहीं है l
निशुल्क नेत्र शिविर के आयोजन को सफल बनाने के लिए राकेश जैन,श्याम केशरवानी, नितिन जैन, गेंदलाल साहू, भोज साहू, नन्द कुमार कलार, राकेश ठाकुर, ह्रदानंद सुना, गजेंद्र सिन्हा, लोकेश यादव, लेखराम साहू, तीरथ साहू,अंकुर जैन, गोलू साहू, अनंत जैन, मूलचंद साहू, घनश्याम जोंजार,काशी माझी, अशोक शाह, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती माया नायक सहित अनेक सहयोगी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है ।

You may also like

Leave a Comment

Maraguda Express is a dynamic and reliable digital news platform committed to delivering fast, accurate, and unbiased news to the people. Rooted in journalistic integrity, Maraguda Express covers a wide range of topics including breaking news, politics, current affairs, development, culture, and regional issues, with a special focus on the voice of local communities

Edtior's Picks

Latest Articles

All Right Reserved. Designed and Developed by Web Odisha